खेल की खबरें | तेंदुलकर कि बेटे अर्जुन को सलाह, कड़ी मेहनत करो और खेल का सम्मान करो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन को कड़ी मेहनत जारी रखने और खेल का सम्मान करने की सलाह दी है।

मुंबई, 17 अप्रैल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन को कड़ी मेहनत जारी रखने और खेल का सम्मान करने की सलाह दी है।

अर्जुन ने रविवार को मुंबई इंडियंस की तरफ से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण किया।

इस 23 वर्षीय ऑलराउंडर ने मुंबई की तरफ से गेंदबाजी का आगाज किया तथा कुल दो ओवर किए। उनकी गेंद पारी के शुरू में दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए मूव कर रही थी। उन्होंने 17 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया,‘‘ अर्जुन आज (रविवार) आपने एक क्रिकेटर के रूप में अपने सफर में एक अन्य महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। आपके पिता होने के नाते, जो कि आपको प्यार करता है और खेल के प्रति जुनूनी है, मैं जानता हूं कि आप खेल को सम्मान देना जारी रखोगे जिसका वह हकदार है और खेल वापस आप पर प्यार लुटाएगा।’’

इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिखा,‘‘ आपने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप आगे भी ऐसा करना जारी रखोगे। यह एक सुखद यात्रा की शुरुआत है। मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।’’

तेंदुलकर शनिवार को टीम के अभ्यास सत्र और फिर रविवार को मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे। आईपीएल के 15 साल के इतिहास में सचिन और अर्जुन तेंदुलकर मैच खेलने वाले पिता पुत्र की पहली जोड़ी है। यह भी संयोग है कि वह दोनों एक ही टीम की तरफ से खेले।

सचिन ने 2008 से 2013 तक छह साल के लिए मुंबई इंडियन्स का प्रतिनिधित्व किया था।

अर्जुन को पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई ने पहली बार 2021 की नीलामी के दौरान उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये में खरीदा था।

वानखेड़े स्टेडियम अर्जुन और मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। वह हालांकि घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद 2022 से गोवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान