देश की खबरें | वर्डले मेनिया : पांच अक्षर और एक शब्द जो दुनिया को जोड़ता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एडियू या एडियॉस, राउज या माउस या फिर मन में अचानक आने वाला कोई शब्द? यह वर्डले है, पांच अक्षरों की दुनिया, जिसमें रोजाना लाखों लोग उस समय शब्दों पर माथापच्ची करने में जुट जाते हैं, जब एक खाली ‘ग्रे ग्रिड’ खिलाड़ियों को एक सवाल के जवाब में एक शब्द डालने के लिए आमंत्रित करता है- ऐसा कोई भी शब्द, जो उन्हें छह प्रयासों में सही जवाब तक पहुंचा सकता है।

नयी दिल्ली, छह मार्च एडियू या एडियॉस, राउज या माउस या फिर मन में अचानक आने वाला कोई शब्द? यह वर्डले है, पांच अक्षरों की दुनिया, जिसमें रोजाना लाखों लोग उस समय शब्दों पर माथापच्ची करने में जुट जाते हैं, जब एक खाली ‘ग्रे ग्रिड’ खिलाड़ियों को एक सवाल के जवाब में एक शब्द डालने के लिए आमंत्रित करता है- ऐसा कोई भी शब्द, जो उन्हें छह प्रयासों में सही जवाब तक पहुंचा सकता है।

इंटरनेट पर वायरल इस खेल में शुरुआत की रणनीति अहम है और हर किसी की अपनी पसंद होती है। किसी को ज्यादा स्वर तो किसी को अधिक व्यंजन वाले शब्द भाते हैं। कोई रोजाना एक ही तरह के सवाल हल करना चाहता है तो किसी को प्रतिदिन नई श्रेणी में खेलना रास आता है।

वर्डले मेनिया ने दुनिया को सबसे अलग रोमांच के साथ एकजुट किया है। व्यस्त अधिकारियों से लेकर सेवानिवृत्त नौकरशाह तक, समर्पित शिक्षक से लेकर चंचल स्कूली छात्र तक, कोई भी इस खेल के मोह से अछूता नहीं है।

यह तथ्य वर्डले को और लोकप्रिय बनाता है कि इसका लुत्फ उठाने के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि सिर्फ एक लिंक पर क्लिक करना होता है और इस गेम को दिन में केवल एक बार खेला जा सकता है।

नियमित तौर पर वर्डले खेलने वाली श्रेया पुंज कहती हैं, “मेरे साथी को यह बेहद आश्चर्यजनक लगता है कि मैंने रात 12 बजे का अलार्म लगा रखा है, ताकि मैं अगला दिन शुरू होते ही इसे खेल सकूं। मैंने अपने 95 फीसदी गेम जीते हैं और लगातार 38 दिन तक अजेय रही हूं।”

29-वर्षीया पुंज पॉकेट एफएम के ऑडियो बुक विभाग का नेतृत्व करती हैं।

रात 12 बजे के बाद जैसे ही नए दिन की शुरुआत होती है, वर्डले पर एक नया शब्द अपलोड कर दिया जाता है। यह अगले 24 घंटे तक टिका रहता है।

दरअसल, वर्डले एक ऑनलाइन गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को पांच अक्षर की एक पहेली के आधार पर सही शब्द का अनुमान लगाना होता है। सही जवाब देने के लिए खिलाड़ियों को छह मौके दिए जाते हैं। सही अक्षर पीले बक्सों में, जबकि सही क्रम में लगाए गए सही अक्षर हरे बक्सों में दिखाई देते हैं। वहीं, हटाए गए अक्षरों का बक्सा काला हो जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें