IPL 2023, LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स को लग सकता है तगड़ा झटका, आईपीएल के आखिरी चरण से बाहर रह सकते हैं ये दिग्गज खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मार्क वुड अगले महीने अपने बच्चे के जन्म के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम चरण से बाहर रह सकते हैं.

Mark Wood (LSG) (Photo Credit: Twitter LSG)

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मार्क वुड अगले महीने अपने बच्चे के जन्म के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम चरण से बाहर रह सकते हैं.

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक सुपर जाइंट्स की ओर से चार मैच में 11 विकेट चटकाए हैं और इस दौरान 8.12 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए। वह हालांकि बीमार होने के कारण टीम के पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए. यह भी पढ़ें: स्लो ओवर रेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर लगा जुर्माना

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की खबर के अनुसार, ‘‘वुड और उनकी पत्नी मई के अंत में दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं और बच्चे के जन्म के समय मौजूद रहने के लिए वुड आगामी हफ्तों में किसी समय स्वदेश लौटेंगे.’’

आईपीएल क्वालीफायर 23 और 26 मई को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 28 मई को होगा.

इंग्लैंड को आईपीएल फाइनल के तुरंत बाद एक जून से लार्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है.

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी इससे पहले कह चुके हैं कि इस मुकाबले की तैयारी के लिए वह आईपीएल के अंतिम चरण से बाहर रह सकते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड