देश की खबरें | 1990 के दशक की गलतियां नहीं दोहराई जाएंगी, आतंकवाद से सख्ती से निपटेंगे: रैना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवीन्द्र रैना ने रविवार को राहुल भट्ट की हत्या का विरोध कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के शेखपुरा शिविर का दौरा किया और कहा कि 1990 के दशक की गलतियों को नहीं दोहराया जाएगा।

श्रीनगर, 15 मई भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवीन्द्र रैना ने रविवार को राहुल भट्ट की हत्या का विरोध कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के शेखपुरा शिविर का दौरा किया और कहा कि 1990 के दशक की गलतियों को नहीं दोहराया जाएगा।

प्रवासियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत क्लर्क की नौकरी पाने वाले भट्ट को बृहस्पतिवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चडूरा शहर स्थित तहसील कार्यालय के अंदर आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।

भट्ट की हत्या और कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने में प्रशासन की ‘‘विफलता’’ को लेकर केंद्रशासित प्रदेश में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए शुक्रवार को बडगाम के शेखपुरा में लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले दागे थे।

उपराज्यपाल ने रविवार को कश्मीरी पंडित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग की जांच के आदेश दिए।

भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, रैना ने पार्टी महासचिव (संगठन) अशोक कौल के साथ शेखपुरा का दौरा किया और राहुल भट्ट को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने विरोध कर रहे कश्मीरी पंडितों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

रैना ने आतंकवाद के कारण कश्मीरी पंडितों के पलायन का जिक्र करते हुए कहा कि 1990 के दशक की गलतियों को बार-बार नहीं दोहराया जाएगा और आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान