एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक साबित होंगे: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक साबित होंगे और उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक साबित होंगे: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
(Photo Credits ANI)

नागपुर, 18 नवंबर : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक साबित होंगे और उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया है. मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ और मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

फडणवीस ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्य में भाजपा की कई रैलियों को संबोधित किया था.उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 40 सीट पर करीबी मुकाबला होगा. यह भी पढ़ें : खरगे व गहलोत अस्पताल में भर्ती इंजीनियर से म‍िले, भाजपा को दलित विरोधी बताया

मध्य प्रदेश में 5,60,58,521 मतदाताओं में से 2,87,82,261 पुरुष और 2,71,99,586 महिलाएं हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, फडणवीस ने कहा कि वह नागपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).