देश की खबरें | महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यहां मध्य प्रदेश भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यहां मध्य प्रदेश भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनकी निगरानी करने के राज्य सरकार के एक प्रस्ताव के खिलाफ इन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के नाम पर अगर इस प्रस्ताव को लागू किया गया तो इससे महिलाओं की आजादी पर गंभीर असर पड़ेगा।

संयुक्त बयान में मैमूना मोल्ला, शबनम हाशमी, अंजलि भारद्वाज, पूनम कौशिक समेत कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस तरह के किसी भी प्रस्ताव और इस तरह की पितृसत्तात्मक सोच को खारिज करती हैं।

हाशमी ने दावा किया कि करीब 40 कार्यकर्ताओं को कुछ देर हिरासत में भी रखा गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कथित तौर पर कहा था कि वह ऐसी व्यवस्था बनाने के पक्ष में हैं जिसके तहत काम के लिए घर से बाहर रहने वाली महिलाएं स्थानीय थाने में अपना विवरण देंगी और ‘‘सुरक्षा के लिए उनकी निगरानी की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान