देश की खबरें | महिला आरक्षण जल्द लागू हो : येचुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पटना, 20 सितंबर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बृहस्पतिवार को यहां माकपा के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में भाग लेने के लिए आए येचुरी ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘एससी, एसटी और ओबीसी के लिए अलग कोटा जैसे मुद्दे तब उठाए गए थे जब विधेयक पिछली बार राज्यसभा के समक्ष पेश किया गया था। ये अभी भी अनसुलझे हैं। इन्हें स्पष्ट रूप से संबोधित करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है।’’

उन्होंने यह भी कहा, "देश 25 वर्षों से महिलाओं के लिए आरक्षण का इंतजार कर रहा है। अब, जनगणना और परिसीमन जैसी बातें हमें आश्चर्यचकित करती हैं। क्या इसे 2034 तक लागू किया जाएगा। सरकार को इस संबंध में भी जवाब देना होगा।"

माकपा महासचिव ने एक प्रश्न के उत्तर में यह भी कहा कि बिहार से लौटने से पहले वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगे।

हालाँकि, उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की समन्वय समिति में किसी को भी नामित नहीं करने के अपनी पार्टी के फैसले को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान