देश की खबरें | महिला आरक्षण विधेयक भारत में न्यायसंगत और समावेशी विकास को बढ़ावा देगा: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित होने की सराहना करते हुए कहा कि यह देश में न्यायसंगत और लिंग-समावेशी विकास को भी बढ़ावा देगा।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित होने की सराहना करते हुए कहा कि यह देश में न्यायसंगत और लिंग-समावेशी विकास को भी बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि यह देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की शक्ति का उपयोग करेगा।

केन्द्रीय मंत्री शाह ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई सीट का आरक्षण सुनिश्चित करने वाला विधेयक महिला सशक्तिकरण के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।

उन्होंने कहा, यह कानूनों और नीतियों को अधिक लैंगिक-समावेशी और प्रभावी बनाकर देश के संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करेगा।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘‘आज लोकसभा में पारित हुए महिला आरक्षण विधेयक के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। इसने हमारे देश में राजनीतिक विमर्श को बदल दिया है।’’

शाह ने कहा कि सदियों से भारत में महिलाओं ने अपनी देखभाल, करुणा और निस्वार्थ योगदान से व्यक्तियों, परिवारों, समाज और अर्थव्यवस्था को आकार दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘नया विधेयक हमारे राष्ट्र की नियति को आकार देने में उनकी शक्ति का उपयोग करेगा।’’

गृह मंत्री ने कहा कि यह देश के लिए एक ऐतिहासिक छलांग है क्योंकि लोकसभा ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा परिकल्पित विधेयक न केवल महिला सशक्तिकरण के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा, बल्कि हमारे देश में न्यायसंगत और लिंग-समावेशी विकास को भी बढ़ावा देगा।’’

शाह ने कहा कि यह एक बार फिर महिलाओं के नेतृत्व वाले शासन के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान