खेल की खबरें | महिला जूनियर विश्व कप अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा, इंडोर विश्व कप रद्द : एफआईएच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने सोमवार को कहा कि एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में दो से 13 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।

लुसाने, 10 जनवरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने सोमवार को कहा कि एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में दो से 13 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।

हालांकि एफआईएच और हॉकी बेल्जियम को इंडोर हॉकी विश्व कप 2022 को रद्द करना पड़ा। इंडोर विश्व कप बेल्जियम के लीग में दो से छह फरवरी के बीच खेला जाना था।

ये फैसले एफआईएच की वर्चुअल बैठक में किये गये।

महिला जूनियर विश्व कप का आयोजन पिछले साल दिसंबर में होना था लेकिन कोविड के ओमीक्रोन स्वरूप का प्रकोप बढ़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

एफआईएच के सीईओ थियरी वेइल ने बयान में कहा, ‘‘प्रतियोगिता स्थगित किये जाने के बाद से ही हम दक्षिण अफ्रीकी हॉकी संघ के साथ संपर्क में हैं।’’

एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैच, जिनमें चीन और भारत की महिला टीम हिस्सा लेंगी, 31 जनवरी और एक फरवरी को ओमान में खेले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\