देश की खबरें | प्रतिबद्धता और अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से मजबूत बनी महिला हॉकी टीम : दीपिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर का मानना है कि अच्छा खेल दिखाने की प्रतिबद्धता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मैच खेलने से भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है और वह अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में शीर्ष चार में जगह बना सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर पूर्व हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर का मानना है कि अच्छा खेल दिखाने की प्रतिबद्धता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मैच खेलने से भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है और वह अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में शीर्ष चार में जगह बना सकती है।

भारतीय महिला हॉकी ने पिछले कुछ वर्षों में शीर्ष टूर्नामेंटों में अच्छे परिणाम हासिल किये हैं। उसने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता और लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।

यह भी पढ़े | By-Elections 2020 Date : 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, बिहार की एक लोकसभा सीट पर भी होगी वोटिंग.

दीपिका ने कहा, ‘‘महिला टीम यह साबित करने के लिये प्रतिबद्ध है कि वह भी पुरुष टीम की तरह टूर्नामेंट जीत सकती है। हमने 2017 में एशिया कप जीता, लंदन में विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी और एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी बहुत अच्छे परिणाम हैं। यह कोचिंग स्टाफ और महासंघ के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया। हॉकी इंडिया ने यह सुनिश्चित किया कि महिला हॉकी टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक मैच खेलने को मिलें तथा एसीटीसी (अभ्यास और प्रतियोगिता के लिये वार्षिक कैलेंडर) टीम के लिये महत्वपूर्ण साबित हुआ। ’’

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls: कांग्रेस और बीजेपी के लिए जीने-मरने की जंग में अब इस मुद्दे की एंट्री.

रियो ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रही दीपिका ने 2016 में एशियाई चैंपियन्स ट्राफी को जीतने में अहम योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं बहाल होने पर भारतीय टीम अच्छी वापसी कर सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा पक्का विश्वास है कि टीम वापसी कर सकती है। टीम पिछले साल लगातार दो टूर्नामेंट जीतकर शानदार लय में है और उसने इस साल के शुरू में न्यूजीलैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम शीर्ष स्तर पर सफलता की भूखी है और इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि प्रतियोगिताएं शुरू होंगी तो वह वापसी करेगी। टीम तोक्यो ओलंपिक में शीर्ष चार में जगह बनाने का माद्दा रखती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\