एजेंसी न्यूज

महिला आयोग ने टिक टॉक से महिला विरोधी हिंसा संबंधी वीडियो हटाने को कहा

आयोग ने महाराष्ट्र पुलिस से भी कहा कि यह वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

महिला आयोग ने टिक टॉक से महिला विरोधी हिंसा संबंधी वीडियो हटाने को कहा
जमात

नयी दिल्ली, 18 मई राष्ट्रीय महिला आयोग ने टिक टॉक के भारतीय प्रबंधन से कहा है कि वह तत्काल उस वीडियो को हटाए जिसमें एक व्यक्ति को महिला पर तेजाब फेंकने के अपराध को अंजाम देते हुए दिखाया गया है।

आयोग ने महाराष्ट्र पुलिस से भी कहा कि यह वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

महिला आयोग ने ‘टिक टॉक इंडिया’ के अधिकारी (शिकायत) अनुज भाटिया को पत्र लिखकर कहा कि एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से इस वीडियो की बात उसके संज्ञान में आई और इस वीडियो को हटाया जाए।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पत्र में कहा कि यह वीडियो न सिर्फ महिला विरोधी हिंसा के लिए उकसा रहा है, बल्कि पुरुष-प्रधान सोच को भी दिखाता है।

रेखा के मुताबिक यह वीडियो फैजल सि्दीकी नामक एक युवक ने बनाया है और इस वीडियो में महिलाओं पर तेजाब के हमले को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि वीडियो हटाने के साथ ही इस व्यक्ति की आईडी ब्लॉक की जाए।

महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को लिखे पत्र में रेखा शर्मा ने कहा कि इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी कानून-2000 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).