एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सेपकटकरॉ में महिलाओं की चुनौती समाप्त, पुरूष टीम दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष टीम ने एशियाई खेलों की सेपकटकरॉ स्पर्धा में लगातार दो मैच जीतकर अपनी उम्मीदें कायम रखी है जबकि महिला वर्ग में चुनौती समाप्त हो गई ।

खेल की खबरें | सेपकटकरॉ में महिलाओं की चुनौती समाप्त, पुरूष टीम दौड़ में

हांगझोउ, दो अक्टूबर भारतीय पुरूष टीम ने एशियाई खेलों की सेपकटकरॉ स्पर्धा में लगातार दो मैच जीतकर अपनी उम्मीदें कायम रखी है जबकि महिला वर्ग में चुनौती समाप्त हो गई ।

पुरूष टीम ने सिंगापुर को 21 . 7, 21 . 15 से हराया जबकि फिलीपींस को 21 . 16, 21 . 15 से मात दी ।

अब भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया से होगा ।

दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी । जापान इस समय तीन जीत के साथ शीर्ष पर है ।

महिला टीम को लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा । उसे फिलीपींस ने 21 . 18, 21 . 15 से मात दी । इससे पहले उसे लाओस और चीन ने 2 . 0 से हराया था ।

पुरूष टीम को जापान ने 2 . 0 से शिकस्त दी थी ।

भारत ने 2018 में इस खेल में पुरूषों के रेगु वर्ग में कांस्य पदक जीता था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).