देश की खबरें | महिला एशियाई कप फुटबॉल अगले साल 20 जनवरी से छह फरवरी तक भारत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला एशिया कप 2022 भारत में 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जायेगा । एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने गुरूवार को यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी महिला एशिया कप 2022 भारत में 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जायेगा । एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने गुरूवार को यह जानकारी दी ।

टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी जबकि पिछले सत्र में आठ ही टीमें थी । इन टीमों को चार समूहों में बांटा जायेगा और 18 दिन के भीतर 25 मैच खेले जायेंगे । आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी ।

यह टूर्नामेंट 2023 फीफा महिला विश्व कप का क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट भी होगा । महिला विश्व कप में 32 टीमें भाग लेंगी जिसमें सह मेजबान आस्ट्रेलिया के साथ रिकार्ड पांच एशियाई टीमें होंगी ।

एएफसी महिला एशिया कप 2022 के क्वालीफायर 13 से 25 सितंबर के बीच होंगे । पिछले सत्र की तीन सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीमों जापान, आस्ट्रेलिया और चीन के अलावा भारत को मेजबान होने के नाते स्वत: प्रवेश मिला है ।

एएफसी महासचिव डाटो विंडसर जॉन ने कहा ,‘‘ भारत में पिछले कुछ साल में फुटबॉल का काफी विकास हुआ है । हमें यकीन है कि भारतीय फुटबॉल के सुनहरे सफर में एएफसी महिला एशिया कप बड़ा कदम होगा । इससे आने वाली पीढी की महिला फुटबॉलरों को प्रेरणा मिलेगी ।’’

अगले साल फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप भी भारत में होगा चूंकि 2020 में होने वाला टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण रद्द हो गया था ।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा ,‘‘ एएफसी महिला एशिया कप से सत्र की शुरूआत होगी और यह भारतीय महिला फुटबॉल के लिये महत्वपूर्ण वर्ष होगा चूंकि भारत में दो बड़े टूर्नामेंट खेले जाने हैं ।’’

भारत ने एएफसी अंडर 16 चैम्पियनशिप 2016 और फीफा अंडर 17 विश्व कप 2017 की भी मेजबानी की थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी