देश की खबरें | दिल्ली में महिलाओं को जल्द मिलेगा मुफ्त बस यात्रा कार्ड: मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार मुफ्त बस यात्रा के लिए महिलाओं को ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ प्रदान करेगी जिससे उन्हें आवागमन के लिए सशक्त बनाया जा सके।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार मुफ्त बस यात्रा के लिए महिलाओं को ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ प्रदान करेगी जिससे उन्हें आवागमन के लिए सशक्त बनाया जा सके।
यह यात्रा पास 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा।
यह सुविधा दिल्ली निवासी महिलाओं और ट्रांसजेंडर को दी जाएगी।
गुप्ता ने डीटीसी के नंद नगरी डिपो में पूर्णतः स्वचालित वाहन जांच केंद्र की आधारशिला रखी।
इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर मोहल्ला क्लीनिक और पिंक टिकट योजना बंद करने का आरोप लगाया।
‘आप’ के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने "गरीब विरोधी एजेंडे" के तहत मोहल्ला क्लीनिक और पिंक टिकट योजना जैसी जनहितैषी योजनाओं को व्यवस्थित रूप से बंद कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

