देश की खबरें | महिलाओं के पास निर्णय लेने के अधिकाधिक अधिकार जरूरी, ग्राम पंचायतों में सक्रिय भागीदारी करें: मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं के पास निर्णय लेने के अधिकाधिक अधिकार होने की आवश्यकता जताई और उनसे ग्राम पंचायतों के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की सोमवार को अपील की।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं के पास निर्णय लेने के अधिकाधिक अधिकार होने की आवश्यकता जताई और उनसे ग्राम पंचायतों के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की सोमवार को अपील की।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘महिलाओं के पास अपने और अपने परिवार तथा समाज की भलाई के लिए अधिक से अधिक निर्णय लेने के अधिकार होने चाहिए। मैं बहनों और बेटियों से अपील करूंगी कि वे ग्राम पंचायतों के कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी करें।’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पांच वर्ष में पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव का प्रावधान है, ताकि समाज के हर वर्ग की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा सके, हालांकि यह देखा गया है कि इन चुनावों में लोगों के बीच कटुता उत्पन्न हो जाती है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि गांव, परिवार का ही विस्तृत रूप है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। सारे सामुदायिक कार्य यथासंभव आम सहमति से होने चाहिएं। अगर चुनाव की नौबत भी आये तब भी ये चुनाव ग्रामवासियों में विभाजन न ला सके।’’

उन्होंने कहा कि पंचायतें केवल सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वय का स्थान ही नहीं हैं, बल्कि वे नये-नये नेतृत्वकर्ताओं, योजनाकारों, नीति-निर्माताओं और नवाचार करने वालों के अभ्युत्थान का उद्गमस्थल भी हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि एक पंचायत की अच्छी पहल को अन्य पंचायतों में अपनाकर हम गांवों को तेजी से विकसित और समृद्ध बना सकेंगे।

मुर्मू ने कहा, ‘‘देश की आत्मा गांवों में बसती है। गांव वह आधारभूत इकाई है, जिसके विकसित होने से पूरा देश विकसित बन सकता है। इसलिए हमारे गांवों को विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें