एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में विस तक मार्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में ‘‘बढ़ते अपराध’’ के खिलाफ गांधीनगर स्थित राज्य विधानसभा की ओर मंगलवार को मार्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | गुजरात में विस तक मार्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

गांधीनगर, आठ मार्च गुजरात में ‘‘बढ़ते अपराध’’ के खिलाफ गांधीनगर स्थित राज्य विधानसभा की ओर मंगलवार को मार्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस की कम से कम 50 महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने बताया कि महिलाएं बिना इजाजत के विधानसभा की ओर बढ़ रही थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में ले लिया।

इससे पहले कांग्रेस के सेवा दल की महिला सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर के सत्याग्रह छावनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था और वहां से वे विधानसभा की ओर बढ़ रही थीं।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि विधानसभा का घेराव करके महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार से सवाल पूछना चाहती थीं। विधानसभा का इस वक्त सत्र चल रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कम से कम एक महिला कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

चावड़ा ने आरोपों को झूठा बताकर खारिज किया और कहा कि कार्यक्रम का आयोजन पुलिस को बदनाम करने के लिए किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).