देश की खबरें | मध्य प्रदेश में महिला फुटबॉल खिलाड़ी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्तर की 26 वर्षीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह खरगोन के एक निजी स्कूल में खेल शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

खरगोन (मप्र), 29 जुलाई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्तर की 26 वर्षीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह खरगोन के एक निजी स्कूल में खेल शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रोहित अलावा ने बताया, ‘‘परिजनों की सूचना पर खरगोन कोतवाली पुलिस ने शहर से करीब चार किलोमीटर दूर नगर पालिका ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास खेत से भावना धनगर का अधजला शव बरामद किया।’’

अधिकारी ने बताया कि भावना ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले परिजनों से मोबाइल पर बात की थी और उन्हें बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रही है। इस बातचीत का ऑडियो भी मिला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने भावना का मोबाइल जब्त किया है और विवेचना के बाद ही आत्महत्या करने के कारण पता लगेगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

खरगोन का नाम रोशन करने वाली भावना के इस कदम से खरगोन खेल जगत स्तब्ध है।

इसी बीच, फुटबॉल खिलाड़ी वाहिद खान ने बताया कि भावना ने सात बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी