देश की खबरें | जेओए (आईटी) परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में हिमाचल सरकार की महिला कर्मचारी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग की एक महिला कर्मचारी को जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए-आईटी) परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में हमीरपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 23 दिसंबर हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग की एक महिला कर्मचारी को जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए-आईटी) परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में हमीरपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने कहा कि महिला काफी समय से सतर्कता विभाग के निशाने पर थी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को महिला के घर पर छापा मारा गया और उसे जेओए (आईटी) का पेपर बेचते पकड़ लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि उसके घर की तलाशी के दौरान सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने 2.50 लाख रुपये बरामद किए और वहां से एक कंप्यूटर जब्त किया।
पच्चीस दिसंबर (रविवार) को होने वाली परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
अधिकारियों ने कहा कि सतर्कता विभाग की सहायक पुलिस अधीक्षक रेणु शर्मा पूरे अभियान की निगरानी कर रही थीं और वह छापे के दौरान गिरफ्तार कर्मचारी के घर पर भी थीं।
यह पहली बार नहीं है कि जब इस पर्वतीय राज्य में किसी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है।
इस साल की शुरुआत में भी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। जांच के दौरान 253 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था और 181 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था। मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

