देश की खबरें | सिलवासा में महिला बस परिचालक ने की आत्महत्या, टिकट के पैसों की चोरी का था आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली के सिलवासा में स्मार्ट बस सेवा की महिला परिचालक ने टिकट के पैसों की चोरी का आरोप लगने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिलवासा, सात मई केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली के सिलवासा में स्मार्ट बस सेवा की महिला परिचालक ने टिकट के पैसों की चोरी का आरोप लगने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिलवासा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सरस्वती भोया (23) ने शनिवार दोपहर बारपदा गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला परिचालक द्वारा अत्महत्या किए जाने के विरोध में बस सेवा के कर्मियों ने रविवार को कार्य बहिष्कार किया, जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मरने वाली महिला के पिता सोनत भोया ने बताया कि उनकी बेटी के खिलाफ चोरी के आरोप की जांच चल रही थी जिसकी वजह से उसे ड्यूटी से हटा दिया गया था।

भोया ने आरोप लगाया, ‘‘सरस्वती ने दावा किया कि वह निर्दोष है और मुझे लेकर बस प्रबंधक से मिलने गई ताकि अपनी बेगुनाही साबित कर सके। हालांकि, उसकी बात सुनने के बजाय प्रबंधन ने उसे अपमानित किया। इस घटना से परेशान उनकी बेटी ने घर आकर आत्महत्या कर ली।’’

सिलवासा स्मार्ट सिटी बस सेवा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चार्मिये पारेख ने कहा कि मामले की पुलिस जांच कर रही है, महिला निजी एजेंसी की कर्मचारी थी जिसे स्मार्ट सिटी बस सेवा का परिचालन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जानकारी पुलिस जांच से ही सामने आ सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\