देश की खबरें | पश्चिम बंगाल और झारखंड में रोजगार की कमी के कारण महिलाओं की जल्द हो रही है शादी : विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक झारखंड और पश्चिम बंगाल में आधी से ज्यादा महिलाओं की शादी 21 साल की उम्र से पहले हो जाती है।

कोलकाता/रांची, 22 अक्टूबर केंद्र सरकार की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक झारखंड और पश्चिम बंगाल में आधी से ज्यादा महिलाओं की शादी 21 साल की उम्र से पहले हो जाती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इसका मूल कारण यह है कि युवतियों के लिए स्थायी नौकरी के अवसर भी सीमित हैं।

विशेषज्ञों ने कहा कि निष्कर्षों से यह भी स्पष्ट है कि सरकारी योजनाओं का लाभ आबादी के वांछित वर्ग तक नहीं पहुंच रहा है।

हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने इन आंकड़ों की प्रामाणिकता को लेकर संदेह व्यक्त किया है क्योंकि यह सर्वेक्षण कोविड-19 महामारी के दौरान किया गया था।

इस अध्ययन की रिपोर्ट पिछले महीने प्रकाशित हुई थी।

अध्ययन के मुताबिक, झारखंड और पश्चिम बंगाल देश के दो ऐसे राज्य हैं जहां आधी से ज्यादा महिलाओं की शादी 21 साल की उम्र से पहले कर दी जाती है।

पश्चिम बंगाल में जहां 54.9 फीसदी लड़कियों की शादी 21 साल की उम्र से पहले हो जाती है, वहीं झारखंड में यह आंकड़ा 54.6 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 29.5 फीसदी है।

झारखंड में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाने वालीं दीपिका पांडे सिंह ने पीटीआई- से कहा, “महिलाओं को, खासकर ग्रामीण इलाकों में, बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें स्थायी रोजगार नहीं मिलता है। और फिर उनके माता-पिता के पास एक ही विकल्प बचता है - उनकी शादी कर देना।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now