देश की खबरें | कोटा में महिला कृषि पर्यवेक्षक ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा जिले में 29 वर्षीय एक महिला ने अपने आवास पर छत के पंखे से लटक कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 12 जून राजस्थान के कोटा जिले में 29 वर्षीय एक महिला ने अपने आवास पर छत के पंखे से लटक कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की रहने वाली मीरा कुमारी मेघवाल के रूप में हुई है। वह कोटा के खेड़ रसूलपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि पर्यवेक्षक के पद पर तैनात थीं।
थाना प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) महेंद्र मारू ने बताया कि रविवार शाम मेघवाल कैथून थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित अपने सरकारी आवास से बाहर नहीं निकली। जब पड़ोसियों ने उनके क्वार्टर (घर) में जाकर देखा तो वह छत के पंखे से लटकी हुई थीं।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
मारू ने बताया कि उनके इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। उनके आवास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
महिला के पिता ओम प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने आखिरी बार अपनी बेटी से रविवार अपराह्न बात की थी और उसने (महिला ने) बताया था कि वह अपनी नौकरी में ठीक से तालमेल नहीं बिठा पा रही है तथा बीकानेर संभाग में स्थानांतरित होना चाहती है, जिसमें हनुमानगढ़ जिला भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी इस साल राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) में भी शामिल हुई थी और उम्मीद है कि वह इसमें सफल हो जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

