देश की खबरें | फरीदाबाद में सूटकेस में महिला का धड़ मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद के मवई गांव के पास झाड़ियों में एक सूटकेस में एक महिला का धड़ मिला। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
फरीदाबाद, दो अप्रैल हरियाणा के फरीदाबाद के मवई गांव के पास झाड़ियों में एक सूटकेस में एक महिला का धड़ मिला। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने अनुमान लगाया कि घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी।
पुलिस ने शव को बी के अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
इसने बताया कि महिला के अन्य अंगों की तलाश की जा रही है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि महिला की उम्र जो 35 से 40 साल के बीच प्रतीत होती है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किनारे झाड़ी से दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस उपायुक्त उषा देवी ने कहा, ‘‘सूटकेस में मिले धड़ की हालत बहुत खराब है। इस सूटकेस को यहां फेंके हुए करीब एक सप्ताह हो गया है। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)