एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कानपुर में महिला का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर में राजमार्ग दो पर एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कानपुर में महिला का शव बरामद

कानपुर (उप्र),12 सितंबर कानपुर में राजमार्ग दो पर एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिस्थितियों और शव की स्थिति से संदेह है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

उन्होंने बताया कि सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे एक युवक ने इस शव को देखा और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि फोन करने वाले युवक ने पुलिस को यह भी बताया कि आवारा कुत्तों ने महिला के शव को नोच लिया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवींद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, "हमने महिला की पहचान करने के लिए आस-पास के 104 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें तीन फुटेज में महिला को अकेले सर्विस लेन और हाईवे पर चलते हुए देखा गया।"

कुमार ने कहा कि दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले के बाद पुलिस ने महिला की पहचान की और गोविंद नगर इलाके में स्थित उसके घर पहुंची।

उन्होंने कहा कि महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह सर्वाइकल दर्द से परेशान थी इसलिए सो नहीं पाई और सुबह सैर पर निकल गई। इस दौरान महिला का पति घर पर सो रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).