एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में महिला का शव कमरे से बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर कॉलोनी में 39 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत मिली और उसका भाई उसके शव के पास बैठा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गाजियाबाद में महिला का शव कमरे से बरामद

गाजियाबाद (उप्र), 20 अप्रैल गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर कॉलोनी में 39 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत मिली और उसका भाई उसके शव के पास बैठा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को ‘डायल 112’ के जरिये सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने महिला की आंखों, हाथों और गले पर घाव देखे। मृतक महिला की पहचान गीता और उसके भाई की पहचान किशोर कुमार नायर के रूप में की गई है।

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश उपाध्याय ने बताया कि 2018 तक नायर दक्षिण अफ्रीका में नैनो टेक्नोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे।

एसीपी ने कहा कि उनकी मां केरल में रहती है और उनकी एक बहन उसी कॉलोनी में रहती है।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि नायर और उसकी बहन के बीच अक्सर झगड़ा होता था। गीता के कुछ पड़ोसियों ने उसकी बहन दीपा को उनके झगड़े के बारे में बताया था। सूचना मिलने पर दीपा पहुंची तो देखा कि उसकी बहन फर्श पर मृत पड़ी थी।

एसीपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट से पता चला कि गीता के शरीर पर कुछ खरोंचें थीं और वह फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित थी।

उन्होंने बताया कि नायर अवसाद में है और अपनी बहन की मौत के बारे में कुछ नहीं बता सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).