देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के ऊना में महिला का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में आशादेवी-अंबोटा संपर्क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 19 फरवरी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में आशादेवी-अंबोटा संपर्क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया।

पुलिस के बताया कि शव का चेहरा बुरी तरह से शव का चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया गया था और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अपराधियों ने महिला की पहचान छिपाने के लिए जानबूझकर उसका चेहरा बिगाड़ दिया हो।

उन्होंने बताया कि शव के पास से महिला का कोई कपड़ा या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सिंह ने कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घास काटने गए कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की जांच की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने पंजाब के विभिन्न पुलिस थानों से संपर्क किया है ताकि शव की पहचान होते ही अपराधी तक पहुंचा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\