एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | निजी कंपनी के दफ्तर में महिला का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर शहर में 54 वर्षीय महिला का शव एक निजी कंपनी के दफ्तर से मिला है। वह इसी कंपनी में काम करती थी।

देश की खबरें | निजी कंपनी के दफ्तर में महिला का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, 10 जनवरी महाराष्ट्र के पालघर शहर में 54 वर्षीय महिला का शव एक निजी कंपनी के दफ्तर से मिला है। वह इसी कंपनी में काम करती थी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि महिला पालघर शहर में एक निवेश कंपनी में सचिव के तौर पर काम करती थी और वह शनिवार को काम के बाद घर नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिवार के सदस्यों ने महिला को फोन करने की कोशिश की। पालघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दशरथ पाटिल ने बताया कि जब महिला ने फोन नहीं उठाया तो परिवार के सदस्यों ने कंपनी के कार्यालय के सामने स्थित एक दुकान पर एक महिला दुकानदार को फोन किया और पता लगवाया कि क्या वह अब भी दफ्तर में है।

पाटिल ने बताया कि दुकानदार कंपनी के कार्यालय में गई तो महिला अधिकारी को वहां खून से लथपथ पाया और उनके परिवार तथा पुलिस को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि महिला के शव पर चोट के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि कातिल और हत्या की मंशा का पता लगाया जाना है।

पाटिल ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) का मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).