देश की खबरें | 'लिव-इन पार्टनर' के फ्लैट में मिला महिला का शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गरफा इलाके में एक इमारत की सीढ़ियों से शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, दो नवंबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गरफा इलाके में एक इमारत की सीढ़ियों से शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों द्वारा उसकी हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ और उसकी (महिला की) बड़ी बहन को हिरासत में ले लिया गया है।
गरफा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 37 वर्षीय महिला अपनी बड़ी बहन के साथ बृहस्पतिवार से अपने साथी के फ्लैट में रह रही थी और वे सभी शराब का सेवन करते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार देर रात सीढ़ियों से उतरते समय वह कथित तौर पर गिर गई और उसे चोट लग गई। बांगुर अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मौत के सिलसिले में ‘लिव-इन पार्टनर’ और उसकी बहन से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने कहा, ‘‘महिला शादीशुदा थी, लेकिन अपने पति के साथ नहीं रह रही थी... हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

