देश की खबरें | पंजाब के फगवाड़ा में जीटी रोड के किनारे पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चाचोकी गांव के पास सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ पर 30 वर्षीय महिला का शव लटका मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फगवाड़ा (पंजाब), 17 दिसंबर चाचोकी गांव के पास सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ पर 30 वर्षीय महिला का शव लटका मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान दीपा के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है, हालांकि मौके से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला।

सिंह ने कहा कि उसके ससुर रमेश बहादुर ने पुलिस को बताया कि चाचोकी गांव निवासी दीपा शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर से निकली थी।

चौकीदार बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के अन्य सदस्य शुक्रवार रात से उसकी तलाश कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “पुलिस ने हमें आज चाचोकी गांव के पास जीटी रोड के किनारे पेड़ से दीपा का शव लटका हुआ मिलने की जानकारी दी।”

एएसआई ने मीडिया को बताया कि दीपा का पति विशाल दिल्ली में काम करता है और उसे घटना की जानकारी दे दी गई है।

एएसआई ने कहा, “शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी पर रखा गया और उसके पति के आने तथा बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान