देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के महोबा में महिला, तीन बच्चे मृत मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में धारदार हथियार से गला रेतकर तीन बच्चों की हत्या कर दी गयी जबकि उनकी मां का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
महोबा, चार दिसंबर उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में धारदार हथियार से गला रेतकर तीन बच्चों की हत्या कर दी गयी जबकि उनकी मां का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
महोबा जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधा सिंह ने बताया कि कुलपहाड़ कस्बे के कठबरिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह घर में कल्याण सिंह यादव के बेटे विशाल (11), बेटी आरती (नौ) और अंजली (सात) के शव मिले, जबकि उसकी पत्नी सोनम (35) का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों का गला धारदार हथियार से रेता हुआ प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि महिला और उसके तीनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि कल्याण के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व कल्याण और उसकी पत्नी सोनम के बीच विवाद चल रहा था। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दो दिन पहले पति-पत्नी में समझौता भी कराया था।
उन्होंने बताया कि कल्याण से पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2021 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

