एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में महिला ने किशोर बेटी का तौलिये से गला घोंटा, गिरफ्तार हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा में 38 वर्षीय महिला को घर में अपनी नाबालिग बेटी का तौलिये से गला घोंटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में महिला ने किशोर बेटी का तौलिये से गला घोंटा, गिरफ्तार हुई

कोटा (राजस्थान), सात नवंबर कोटा में 38 वर्षीय महिला को घर में अपनी नाबालिग बेटी का तौलिये से गला घोंटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उनके अनुसार, महिला ने शनिवार को अपनी 13 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि महिला को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

आरोपी महिला रेखा कंवर हाडा बारां जिले के अंता कस्बे की शिव कॉलोनी की रहने वाली है और उसकी शादी ऑटो चालक से हुई है। अंता पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) रामलक्ष्मण ने कहा कि हाडा का कथित तौर पर मानसिक विकार का इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह उसने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी संजना की एक तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना उस समय हुई जब महिला का पति काम पर गया हुआ था और उसका 16 वर्षीय बेटा नागेंद्र स्कूल में था। उन्होंने कहा कि दंपति का सबसे छोटा बेटा शिंगम घटना के वक्त घर पर था। जब शिंगम ने अपनी मां को अपनी बहन की पिटाई करते और उसका गला घोंटने की कोशिश करते देखा, तो वह घर से भाग गया और शोर मचाया, जिसके बाद कुछ पड़ोसी लड़की को बचाने के लिए उसके घर पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने पाया कि घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे, लेकिन जब उन्होंने अंदर झांका तो उन्होंने देखा कि हाडा ने अपनी बेटी का तौलिये से गला घोंट दिया था। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने गेट तोड़ दिया और घर में घुस गए।

रामलक्ष्मण ने कहा कि वे लड़की को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता शिवराज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हाडा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया और अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).