एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड के पलामू में दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में दहेज को लेकर एक महिला की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड के पलामू में दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या

मेदिनीनगर, 21 मई झारखंड के पलामू जिले में दहेज को लेकर एक महिला की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस सिलसिले में फरार महिला के पति, सास-ससुर, ननदों और देवर समेत सात लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रेहलाखुर्द गांव में शुक्रवार को उस समय हुई जब उसने अपने पति की लंबी उम्र के लिए 'वटसावित्री' व्रत रखा था और पूजा की थी। महिला (23) की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके परिवार के लोग घर बंद कर वहां से फरार हो गए।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (विश्रामपुर) सुरजीत कुमार ने कहा कि शनिवार को पड़ोसियों की मदद से शव बरामद किया गया। मूल रूप से चतरा जिले के ईथखोरी की रहने वाली महिला की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी और एक साल का बेटा है।

महिला के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उसे नियमित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था क्योंकि उसके ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जो वह देने में असमर्थ थे।

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके गले पर चोट के निशान थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).