एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में महिला को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दो लोगों ने 55 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में महिला को गोली मारी

नयी दिल्ली, 13 सितंबर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दो लोगों ने 55 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि बाइक सवार दो लोगों ने महिला को गोलीबारी मार दी।

पुलिस के मुताबिक, घायल महिला की पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले की रहने वाली संतरा के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) देवेश कुमार महला ने बताया कि संतरा अपनी बेटी से मिलने दिल्ली के प्रकाश विहार आई थीं। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी विमला और नातिन ज्योति के साथ घर के बाहर बैठी थीं, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उन पर गोली चला दी।

कुमार के अनुसार, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादा) तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).