एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दहेज की लालच में गोली मार कर महिला की हत्या, पति और जेठ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह दहेज की लालच में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य घटना में युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

देश की खबरें | दहेज की लालच में गोली मार कर महिला की हत्या, पति और जेठ गिरफ्तार

मेरठ (उत्तर प्रदेश), एक जुलाई जिले के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह दहेज की लालच में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य घटना में युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

महिला के भाई आनंद प्रकाश की ओर से मिली शिकायत के आधार पर दौराला थाने के निरीक्षक जनक सिंह चौहान ने बताया कि ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये दहेज के मांगे थे, मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने महिला, पवित्रता (30) की हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | UPSC ने 4 अक्टूबर को निर्धारित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने सेंटर बदलने की अनुमति दी: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति सोमपाल गुर्जर ऊर्फ सोनू और जेठ प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: चीन के साथ भारत की व्यापार नीति सार्वजनिक करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर.

दूसरी घटना में आज सुबह सकौती-जीतपुर मार्ग स्थित एक खेत से युवक का शव मिला।

पुलिस का कहना है कि युवक की अंगोछा से गला दबाकर की गई है। मौके से गाजियाबाद नंबर की एक बाइक और शराब की एक बोतल मिली है।

पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष के लगभग है।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).