एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में उग्रवादियों ने महिला की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शनिवार को धान के खेत में काम कर रही एक महिला की उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में उग्रवादियों ने महिला की गोली मारकर हत्या की

इंफाल, नौ नवंबर मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शनिवार को धान के खेत में काम कर रही एक महिला की उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना सैटन क्षेत्र में हुई, जब महिला अन्य किसानों के साथ फसल की देखरेख करने गई थी, तभी उग्रवादियों ने पहाड़ी से गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तैनात केंद्रीय बल इस तरह के हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।

बृहस्पतिवार रात जिरीबाम जिले के जैरोन हमार गांव में अज्ञात व्यक्तियों के हमले में 31 वर्षीय एक महिला की मौत होने के दो दिन बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

पिछले वर्ष मई से मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अबतक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).