एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में तेजाब हमले में महिला झुलसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कटक जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह झुलस गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में तेजाब हमले में महिला झुलसी

भुवनेश्वर, 13 जुलाई ओडिशा के कटक जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह झुलस गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कटक जिले के तिगिरिया पुलिस थाना क्षेत्र के नुआपताना गांव में सुबह चार बजे उस समय हुई, जब महिला (36) सैर के लिए निकली थी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला को अकेले सड़क पर दौड़ते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि तेजाब हमले की घटना में कितने लोग शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बाद में कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले में महिला 50 फीसदी झुलस चुकी है।

अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि जैसे ही वह अपने घर से बाहर निकली तभी चार लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि बदमाश तेजाब फेंकने के बाद मौके से फरार हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).