देश की खबरें | त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में महिला से बलात्कार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, एक अक्टूबर त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में 45 साल की एक महिला के साथ कथित बलात्कार की घटना सामने आई है।

मेलागढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी सुकांत भट्टाचार्य ने बताया कि बुधवार को महिला अपने किसी रिश्तेदार के यहां से घर लौट रही थी, उसी बीच 28 साल का एक व्यक्ति उसे घसीटकर धान के एक खेत में ले गया और कथित रूप से बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | Ahmed Patel COVID-19 Positive: कांग्रेस नेता अहमद पटेल कोविड-19 से संक्रमित.

भट्टाचार्य के अनुसार इस व्यक्ति ने गला घोंटकर उसकी जान लेने की भी कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब रही।

पुलिस के मुताबिक जब आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़े | Hathras Case: महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश डीजीपी से हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार पर मांगा जवाब.

पुलिस का कहना है कि महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)