एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र में चलती ट्रेन में महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चलती ट्रेन में 30 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देश की खबरें | मप्र में चलती ट्रेन में महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

सतना (मप्र), 11 दिसंबर मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चलती ट्रेन में 30 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब महिला रविवार शाम को सतना और कटनी के बीच स्थित पकरिया स्टेशन पर जबलपुर-रीवा मेमू ट्रेन में सवार हुई।

सतना जीआरपी थाना प्रभारी एल पी कश्यप ने बताया कि घटना के सिलसिले में कटनी में रह रहे बांदा (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी पंकज कुशवाहा (23) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला को रोका और फिर शौचालय के अंदर खींचकर उससे बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने सतना स्टेशन पर जीआरपी को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया था और जब ट्रेन रीवा पहुंची तो ताला तोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि अपराध कटनी जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में हुआ था, इसलिए मामला उसे सौंप दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सारिका पांडे ने कहा कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).