देश की खबरें | महोबा में महिला से बलात्कार, आरोपी फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।
महोबा (उप्र), 23 जनवरी उत्तर प्रदेश के महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।
महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम गांव की एक महिला (50) की शिकायत पर उसी गांव के युवक अखिलेश अहिरवार के खिलाफ घर में घुसकर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला के पति की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटना सात दिसंबर 2020 की रात की है, रात में वह अपने आठ साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने बेटे और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।
पांडेय ने शिकायत के आधार पर बताया कि जब पीड़िता को गर्भवती होने की जानकारी हुई, तब उसने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई।
एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आज उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

