एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब के कपूरथला में मंदिर में महिला की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के कपूरथला जिले के एक मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब के कपूरथला में मंदिर में महिला की हत्या

कपूरथला, 19 दिसंबर पंजाब के कपूरथला जिले के एक मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि सोमवार रात उसकी हत्या कर दी गई क्योंकि वह अक्सर आरोपी के मंदिर में प्रवेश का विरोध करती थी। आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में मंदिर में प्रवेश किया करता था।

सरिता के पति राकेश कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी सिधवान दोना गांव में मंदिर की देखभाल करती थी।

पुलिस ने कहा कि महिला ने जब नशे की हालत में आए आरोपी के मंदिर में प्रवेश करने का विरोध किया तो उसने कथित तौर पर तेज धार वाले हथियार से महिला पर हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).