एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में महिला की हत्या, ‘लिव-इन पार्टनर’ पर संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 25 वर्षीय एक महिला की उसके 'लिव-इन पार्टनर' ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में महिला की हत्या, ‘लिव-इन पार्टनर’ पर संदेह

नयी दिल्ली, तीन नवंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 25 वर्षीय एक महिला की उसके 'लिव-इन पार्टनर' ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उसे शनिवार रात 11 बजे फोन पर घटना की जानकारी मिली।

पुलिस ने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।"

पुलिस ने बताया कि महिला को उसके भाई गोलू ने फंदे से लटका हुआ देखा। गोलू उसके साथ ही रहता था।

पुलिस के अनुसार शव का शवगृह में निरीक्षण किया गया और उस पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई, लेकिन गले पर छोटे निशान दिखाई दिए।

महिला के पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और पिछले चार महीने से वह ऑटोरिक्शा चालक अनार सिंह के साथ रह रही थी।

पुलिस ने कहा, "सिंह पर महिला की हत्या करने का संदेह है। उसका (महिला) छोटा भाई गोलू भी उसके साथ रहता था। गोलू ने उसे स्नानगृह में फंदे से लटके हुए देखा और वह अनार सिंह के साथ उसे जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).