Noida Shocker: नोएडा में ‘लिव-इन-पार्टनर’ और दो बच्चों के साथ रह रही महिला ने आत्महत्या की
पुलिस के अनुसार महिला और उसके लिव इन पार्टनर का झगड़ा हुआ था. थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुष्पा (32) नवादा गांव में अपने तीन बच्चों और ‘लिव इन पार्टनर’ अर्जुन के साथ रह रही थी, उसके लिव इन पार्टनर के भी दो बच्चे हैं.
नोएडा 8 मार्च: उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना सेक्टर- 58 क्षेत्र के नवादा गांव में 'लिव इन पार्टनर' और दो बच्चों के साथ रह रही 32 वर्षीय महिला ने बीते गुरुवार को कथित तौर पर घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस के अनुसार महिला और उसके लिव इन पार्टनर का झगड़ा हुआ था. थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुष्पा (32) नवादा गांव में अपने तीन बच्चों और ‘लिव इन पार्टनर’ अर्जुन के साथ रह रही थी, उसके लिव इन पार्टनर के भी दो बच्चे हैं. यह भी पढ़ें : 5 अगस्त को ब्लैक डे बताना और पाकिस्तान को 14 अगस्त की बधाई देना अपराध नहीं… सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
उन्होंने बताया कि आज बृहस्पतिवार को पुष्पा ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

