एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में महिला ने लगाई समुद्र में छलांग, पुलिस कांस्टेबल ने बचाई जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रही 53 वर्षीय एक महिला ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर अरब सागर में छलांग लगा दी, लेकिन एक सतर्क पुलिस कांस्टेबल ने पानी में गोता लगाकर उसे बचा लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में महिला ने लगाई समुद्र में छलांग, पुलिस कांस्टेबल ने बचाई जान

मुंबई, तीन जुलाई मुंबई में मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रही 53 वर्षीय एक महिला ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर अरब सागर में छलांग लगा दी, लेकिन एक सतर्क पुलिस कांस्टेबल ने पानी में गोता लगाकर उसे बचा लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि बचाए जाने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया, "कांस्टेबल साईनाथ देवड़े गैलेक्सी अपार्टमेंट में तैनात हैं, जहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रहते हैं। वह बैंडस्टैंड पर गश्त ड्यूटी पर थे। उन्होंने एक महिला को समुद्र में डूबते देखा। वह तुरंत किनारे पर पहुंचे और पानी में कूदकर उसे बचा लिया।"

अधिकारी ने बताया कि पानी से बाहर निकाले जाने के बाद महिला आधी बेहोशी की हालत में थी और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, बांद्रा पश्चिम की निवासी महिला पिछले 20 वर्ष से मनोवैज्ञानिक समस्याओं का इलाज करा रही है।

अधिकारी ने बताया, "बैंडस्टैंड पर टहलते समय महिला डर गई क्योंकि उसे लगा कि कोई अदृश्य शक्ति उसका पीछा कर रही है और वह समुद्र में कूद गई।"

कांस्टेबल की त्वरित प्रतिक्रिया और सूझबूझ की लोगों ने प्रशंसा की और मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर घटना के बारे में एक पोस्ट डाली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).