फरीदाबाद, 26 अगस्त फरीदाबाद में बल्लभगढ़ उपमंडल के गांव सागरपुर में बुधवार को तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गयी।
इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गयी।
अधिकारियों के अनुसार इस घटना में ऊधम सिंह की पत्नी पप्पी घायल हो गयी। महिला के शोर मचाने पर आस पास के खेतों में मौजूद अन्य लोग उस ओर दौड़ पड़े। लोगों को देख तेंदुआ भाग गया।
ग्रामीणों ने वन्य एवं जीव विभाग को सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़े | कांग्रेस JEE and NEET Exam की परीक्षा कराने को लेकर 28 अगस्त को मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन.
सूचना मिलने पर वन्य जीव संरक्षण विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया।
सीकरी पुलिस चौकी प्रभारी देवदत्त भी अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। करीब तीन घंटे निरीक्षण के बाद वन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी गांव से वापस आ गए। एहतियात के तौर पर गांव के लोगों से अकेले जंगल की तरफ नहीं जाने की अपील की गई है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY