देश की खबरें | बिहार के लखीसराय में सोमवार को हुयी गोलीबारी में घायल महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी करने की घटना में घायल महिला ने पटना के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पटना, 21 नवंबर बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी करने की घटना में घायल महिला ने पटना के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
लखीसराय जिला पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मरने वाली महिला दुर्गा झा (24) ने मंगलवार को यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
लखीसराय में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में दुर्गा के परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।
घटना लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में उस समय हुयी जब जब परिवार छठ पूजा करने के बाद पास के घाट से वापस लौट रहा था।
हमलावर की पहचान आशीष चौधरी के रूप में हुई है जो पीड़ित परिवार के घर के ठीक सामने रहता था ।
इस हमले में दुर्गा और उनके पिता शशि भूषण तथा भाभी प्रीति और लवली जख्मी हो गए थे जबकि उसके दो बड़े भाई चंदन और राज नंदन मारे गए थे।
पुलिस ने आशीष चौधरी के दो करीबी सहयोगियों - उमेश साव तथा राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में अन्य से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि उमेश ने आशीष को हथियार मुहैया करवाए थे जबकि राजन छठ घाट से पीड़ित परिवार के बारे में उसे सूचना दे रहा था।
बयान के अनुसार पुलिस टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों पर अभियुक्त आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

