देश की खबरें | राजस्थान में महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
जयपुर, 24 दिसम्बर राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि रामसर निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ बुधवार को घर के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि चारों के शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के पास एक कुएं में मिले।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विमला माली (30), उसकी पुत्रियों कोमल (07), राधिका (04), और ढ़ाई वर्षीय पुत्र छीतर के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि नसीराबाद के चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि विमला का पति खेती बाड़ी का काम करता है और उनकी शादी को 15 साल हो चुके थे।
मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसके पति और ससुराल पक्ष से उन्हें कोई शिकायत नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

