Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कार के खाई में गिरने से महिला, उसके बेटे की मौत
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक कार के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
जम्मू, 18 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक कार के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे शिला शाजरू के पास हुई, जब कार का चालक रियासी-महोर रोड पर एक मोड़ से गुजर रहा था.
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और सकीना बेगम (40) और उनके बेटे इम्तियाज अहमद (20) को मृत पाया. यह भी पढ़ें : छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने की ‘अफवाह’ को लेकर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन
अधिकारी के मुताबिक, बेगम के पति अब्दुल मजीद (45) और बेटी नाजमीन कौसर (15) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
\