एजेंसी न्यूज

अस्पताल जाते समय महिला ने पुलिस की जीप में बच्चे को जन्म दिया

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल जाते समय महिला ने पुलिस की जीप में बच्चे को जन्म दिया
जमात

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल देशव्यापी लॉकडाउन के बीच एक महिला ने पश्चिमी दिल्ली के ख्याला स्थित एक अस्पताल जाते हुए रास्ते में ही पुलिस की जीप में बच्चे को जन्म दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात गर्भवती महिला अपने परिवार के साथ पुलिस थाने गई थी और महिला कांस्टेबल सुमन को अपनी समस्या बताई थी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा, “परिवार ने कांस्टेबल से एम्बुलेंस की सहायता मांगी थी ताकि महिला को अस्पताल पहुंचाया जा सके। कांस्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस की एक जिप्सी की व्यवस्था की गई।”

पुरोहित ने बताया कि मिनी कुमार नामक महिला ने पुलिस जीप के भीतर ही बच्चे को जन्म दिया।

पुलिस के अनुसार जिप्सी अस्पताल से एक किलोमीटर की दूरी पर ही थी जब महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

महिला के पति और बहन ने बच्चे को बाहर निकाला जबकि महिला कांस्टेबल ने उनकी सहायता की।

डॉक्टरों को सूचना दे दी गई थी और जीप के अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने बच्चे और मां दोनों को अपनी देखरेख में ले लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).