एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला को दिया तीन तलाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसके पति ने उसे फोन पर एक बार में तीन तलाक दे दिया है।

देश की खबरें | दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला को दिया तीन तलाक

कौशांबी (उप्र), सात नवंबर जिले की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसके पति ने उसे फोन पर एक बार में तीन तलाक दे दिया है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि मुंबई निवासी इकतेशा सिद्दीकी का निकाह 2015 में कोखराज थाना क्षेत्र के शाखा बरीपुर गांव निवासी शहबाज अहमद से हुआ था। इकतेशा के दो बच्चे हैं।

इकतेशा का आरोप है कि शादी के एक साल बाद ही पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

उन्होंने बताया कि पति के इस व्यवहार से तंग आकर महिला मार्च 2024 में अपने बच्चों को लेकर अपने मायके मुंबई चली गई और गत 12 जून को उसके पति शहबाज अहमद ने मोबाइल फोन पर उसे कथित रूप से एक बार में तीन तलाक दे दिया।

श्रीवास्तव के मुताबिक, महिला ने यह भी दावा किया कि अहमद सात नवंबर को दूसरी शादी करने की योजना बना रहा है।

श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला ने डिजिटल हस्ताक्षर के साथ कोखराज थाना में एक प्रार्थना पत्र भेजा है और इस मामले में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).