MP Shocker: मध्य प्रदेश के छतरपुर में महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पड़ोसी राज्य के झांसी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को कथित रूप से बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में चार व्यक्तियों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है
छतरपुर, 20 दिसंबर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पड़ोसी राज्य के झांसी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को कथित रूप से बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में चार व्यक्तियों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. छतरपुर के ओरछा रोड थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली युवती ने कथित तौर पर छतरपुर की आरोपी महिला को पांच लाख रुपये उधार दिए थे.
उन्होंने कहा, “आरोपी महिला कुछ वर्ष पहले युवती के झांसी स्थित घर में किराये पर रहती थी। आरोपी महिला ने तीन महीने के भीतर पीड़िता को पैसे लौटाने का वादा किया था लेकिन वह ऐसा करने में विफल रही. उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि बाद में महिला ने युवती को मामला सुलझाने के लिए नौ दिसंबर को छतरपुर बुलाया और उसे अपने घर में बंधक बना लिया. चौबे ने बताया कि इसके बाद आरोपी महिला के चार पुरुष साथियों ने पीड़िता को कथित तौर पर पीटा और उसके साथ बलात्कार किया तथा आरोपी महिला ने भी उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. यह भी पढ़े: MP Shocker: मध्य प्रदेश में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारी ने कहा कि छह दिन तक यानी 15 दिसंबर तक पीड़िता को घर में कैद रखा गया तथा बाद में घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि झांसी पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई और सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

