देश की खबरें | ठाणे में चुनाव प्रचार के दौरान महिला सीवर में गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चुनावी जुलूस में भाग ले रही एक महिला सीवर में गिर गई और बहुत मुश्किल से बाहर निकल पायी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

ठाणे, 11 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चुनावी जुलूस में भाग ले रही एक महिला सीवर में गिर गई और बहुत मुश्किल से बाहर निकल पायी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार को घटी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जुलूस के दौरान अन्य लोगों के साथ चलते समय खुले सीवर में गिर जाती है।

यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि उसे कोई चोट लगी है या नहीं तथा इस बात की भी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह जुलूस किस राजनीतिक संगठन द्वारा निकाला जा रहा था।

इस बीच सोशल मीडिया उपयोगकर्ता वीडियो पर आलोचनात्मक टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे चुनाव में भाग ले रहे दलों की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में किए जा रहे उनके दावों की वास्तविकता का पता चलता है।

कई नागरिकों ने उपहास करते हुए कहा कि अधिकारी ऐसे सीवर को ढककर कल्याणकारी उपाय शुरू कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\